संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्री रामजानकी मंदिर पर शनि देव मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा

चित्र
निकाली गई शोभा यात्रा, भक्तों की उमड़ी भीड़  चंदौली, जिले के कमालपुर कस्बा स्थित श्री रामजानकी मंदिर में शनिवार को न्याय के देवता प्रभु श्री शनि देव महाराज के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया गया. इस दौरान मूर्ति को रथ पर रखकर शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा मंदिर से शुरू होकर पूरे कस्बा के मंदिरों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पर आकर समाप्त हो गई. कमालपुर स्थित श्री रामजानकी मंदिर से कस्बावासियों का काफी जुड़ाव है. मंदिर से आस्था होने पर भक्तों की काफी भीड़ जुटती है. प्रभु श्रीराम जानकी व हनुमान की प्राचीनतम मूर्ति लोगों के आस्था का केंद्र बनी हुई है. मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश रस्तोगी का बीते दिनों आकस्मिक निधन हो गया था.  उनकी इच्छा थी कि मंदिर परिसर में प्रभु श्री शनि देव जी महाराज का प्रतिमा स्थापित किया जाए. ताकि भक्तों को न्याय के देवता का पूजन पाठ करने सहूलियत हो जाएगी. इसको देखते हुए मंदिर के सहयोगियों ने मिलकर प्रभु श्री शनि देव जी महाराज के मूर्ति स्थापना करने का निर्णय लिया. मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत सुंदरकांड व शोभा यात्रा का आयोजन क...

रैपुरा कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी देवेंद्र यादव नेपाल में सम्मानित

चित्र
बुद्ध इंटरनेशनल आइकन एजुकेशन अचीवर्स अवार्ड 2025 पाया,भारत भूटान बांग्लादेश और श्रीलंका के प्रतिनिधियों ने लिया भाग चंदौली , जिले के सकलडीहा विकास क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह लुम्बिनी (नेपाल) में आयोजित कार्यक्रम में बुद्ध इंटरनेशनल आइकन एजुकेशन अचीवर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया. उनके विदेश की धरती पर सम्मानित होने पर शिक्षकों एवं क्षेत्रिय लोगों में हर्ष व्याप्त है. नेपाल में स्थित लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित साउथ एशिया डेवलपमेंट इनिशिएटिव आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पिथौरागढ़ 'इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरा गढ़ छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा शोध साहित्यऔर समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.  कार्यक्रम का उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों में शिक्षा संस्कृति महिला सशक्तिकरण और शांति स्थापना के प्रयासों को प्रोत्साहित करना था. इस आयोजन में नेपाल भारत भूटान बांग्लादेश और श्रीलंका समेत कई देशों के प्रति निधियों...

लेखपाल पर आवास आवंटन में भ्रामक रिपोर्ट देने का आरोप

चित्र
ऑफिसों का चक्कर लगाकर थके हारे ग्रामीण, मुख्यमंत्री से जगी न्याय की उम्मीद, जिलाधिकारी को देंगे ज्ञापन   चंदौली, सटीक संवाद । खबर यूपी के जनपद चंदौली के मुगलसराय तहसील क्षेत्र के जलालपुर गांव से है. जहां ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल पर आवास आवंटन में भ्रामक रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है और कहा कि आगामी 6 जून को आवास आवंटन कराने हेतू एक दिवसीय धरना प्रदर्शन देकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे. फोटो: ओमप्रकाश  ग्रामीणों का कहना है कि वे अधिकांशतः लोग रेलवे और तालाब की जमीन पर घर-मकान और रहन- सहन बनाकर पीढ़ी दर पीढ़ी से आबाद चले आ रहे हैं और इसके अलावा उनके पास कोई और जमीन नहीं हैं जिसपर वह घर बनाकर रहे. सरकार द्वारा उनका आशियाना उजाड़ने की बात कही जा रही है इस हालत में वे कहा बसर करेंगे. प्रधान ने लेखपाल से कई बार कहा कि ग्राम समाज की नवीन परती, बंजर इत्यादि की जमीन को उनके नाम आवासीय आवंटन कर दिया जाए तो लेखपाल गोल मटोल जवाब देकर अनसुना कर दे रहा है. जिसको लेकर ग्रामीण उपजिलाधिकारी को कई बार लिखित शिकायत देकर अवगत कराया है. फिर भी इस समस्...