चंदौली, सकलडीहा। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर शाम खुले में मांस बेचने, शराब पीने, चिखना दुकानों पर भीड़ लगाने व मारपीट करने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार कर पाबंद करते हुए एसडीएम न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नशेड़ियों में हड़कंप मचा हुआ है।

फोटो: सकलडीहा कोतवाली में पुलिस टीम के साथ मारपीट व अन्य मामलों में गिरफ्तार किये गये लोग

चेताया कि कोई भी पाबंद व्यक्ति की ओर से पुन: मारपीट और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश की गई तो एसडीएम न्यायालय के माध्यम से रिकवरी भी कराया जायेगा। साथ ही आम जनता से अपील की है कि वे शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें। जो नियमों का उलंधन करेगा उसके खिलाफ इसी तरह की कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देश पर सीओ स्नेहा तिवारी ने सर्किल में अभियान चलाकर मारपीट और खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अनवरत अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में कोतवाली पुलिस के साथ डेढ़ावल और नईबाजार पुलिस चौकी ने अभियान के तहत दस लोगों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार कर पाबंद किया है। 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, उ0नि0 वरूणेन्द्र राय, चौकी प्रभारी डेढ़ावल अभिमन्यु राय, जगदीश कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सिपाही अभिलाष कुमार यादव, अभिषेक सिंह, रोहित कुमार, सौरभ पटेल, रणविजय, प्रश्विन कुमार दुबे रहे।