चंदौली,डीडीयू नगर। स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में शुक्रवार को पूर्वाह्न 9:30 बजे प्रसव के बाद एक 32 वर्षीया महिला की मौत हो गई। बच्चे के जन्म के लगभग आधे घंटे बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने इसकी सूचना अस्पताल के चिकित्सकों को दी। बावजूद महिला की मौत हो गई। जिससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे।
मृतका की पहचान हरि शंकरपुर निवासी 32 वर्षीय शब्बो पत्नी पप्पू के रूप में हुई। शब्बो को शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे प्रसव के लिए पीपी सेंटर लाया गया था। जहां उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। मृतका का यह उनका चौथा प्रसव था।
बच्चे के जन्म के लगभग आधे घंटे बाद शब्बो की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पीपी सेंटर मुगलसराय के डॉ.एस.के.चतुर्वेदी ने बताया कि डिलीवरी के बाद महिला को शरीर में कन्वर्जन (दौरे) आने लगे थे। जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया।परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। मृतक के परिजन रुशीक अहमद ने बताया कि अस्पताल कर्मचारियों के लापरवाही से मौत हुई है और वे न्याय चाहते हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर मुगलसराय कोतवाल गगन राज सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। जिसे पुलिस नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस मृतक परिजनों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया।शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।