चन्दौली। जनपद के 05 थाने कंदवा, अलीनगर, सैयदराजा, बबुरी व शहाबगंज दिसंबर माह 2025 में आईजीआरएस से प्राप्त सभी 100% शिकायतों का निस्तारण करने पर प्रदेश में अव्वल आए हैं। यह उपलब्धि जनपदीय पुलिस की जनता के प्रति संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं पारदर्शी कार्यशैली को दर्शाती है।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों एवं समस्त पुलिसकर्मियों की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इसी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

गौरतलब हो कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) उ0प्र0 सरकार की एक एकीकृत ऑनलाइन प्रणाली है। यह नागरिकों को विभिन्न मुद्दों यथा- भूमि विवाद, सरकारी सेवाओं में कमी को दर्ज करने, ट्रैक करने, संपत्ति पंजीकरण और स्टांप ड्यूटी से जुड़ी सेवाओं पर अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करने और उनकी स्थिति जानने की सुविधा देता है, जिससे सरकारी विभागों में जवाबदेही तय होती है।