Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डैना व टेकापुर के तालाबों में 2 की जगह 4 मीटर गहरी खुदाई पर भड़के ग्रामीण, कार्य रोका

पुलिस लाइन के नाम पर निकली मिट्टी, बाहर ऊंचे दामों पर बेचनें का आरोप 

चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डैना व टेकापुर गांवों के तालाबों में अवैध खनन के खिलाफ प्रधान विमला यादव के नेतृत्व में शनिवार देर शाम सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर भारी हंगामा किया। जेसीबी मशीनें और ट्रैक्टरों को रोक दिया। 

आरोप है कि खनन के लिए स्वीकृत 2 मीटर की जगह 4 मीटर की खुदाई की जा रही थी और 'पुलिस लाइन' के नाम पर निकाली गई मिट्टी को ट्रैक्टरों के माध्यम से ऊंचे दामों पर बाहर बेचा जा रहा था।

ग्रामीणों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नें उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच कमेटी की रिपोर्ट आने तक खनन का कार्य पूरी तरह रोक दिया है। उन्होंने शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने का आग्रह भी किया। 


वहीं ग्रामीणों ने आश्वासन मिलने पर आंशिक संतोष जताया, लेकिन कहा कि यदि जांच निष्पक्ष नहीं हुई या खनन फिर शुरू हुआ तो वे सख्त कदम उठाएंगे। मामले की आगे की जांच को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई और समिति की रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ