जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने बैनर और पोस्टर लेकर CEC के खिलाफ नारेबाजी की तथा ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग उठाई। वहीं जम्मू में भी प्रदर्शन के दौरान पुलिस की तैनाती की गई।
असम के गुवाहाटी में प्रदेश कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर मार्च किया और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग रखी।
चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए। कांग्रेस की ओर से इन प्रदर्शनों को SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही की मांग से जोड़ा गया है।
कांग्रेस ने पहले ही 25 सितंबर को राज्य स्तर पर निर्वाचन आयोग के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन और 28 सितंबर को जिला स्तर पर विरोध कार्यक्रम का आह्वान किया था।
इस बीच चुनाव आयोग ने आयोग के भीतर अलग-अलग राय को संस्थागत प्रक्रिया का हिस्सा बताया है और कहा है कि SIR सहित उसके फैसले निर्धारित प्रक्रिया के तहत लिए गए हैं।