संदेश

खेल संवाद लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्रिकेट प्रतियोगिता में महमदपुर को हराकर नैढ़ि बना विजेता

चित्र
चन्दौली, चहनियां। जय मां काली स्पोर्टिंग क्लब तिरगावा के तत्वावधान में बुधवार को जिला स्तरीय कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नवीन सिंह और विशिष्ट अतिथि द्वय समाजसेवी तौक़ीर अहमद व अंतरराष्ट्रीय मंच संचालक डॉ. भारत भूषण यादव ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। फोटो : तिरगावा में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि नवीन सिंह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महमदपुर की टीम ने 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नैढ़ि की टीम ने 07 ओवर में 03 विकेट लेकर जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच बृजेश शर्मा बने।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवीन सिंह ने कहा कि खेल की आत्मा गांवों में बसती है। किंतु दुःखद है कि आजादी के इतने सालों बाद भी गांवों में खेल की मूलभूत सुविधाएं नहीं है। जिससे हुनरमंद होने के बावजूद अच्छे खिलाड़ियों को प्लेटफार्म नहीं मिल पाता। विशिष्ट अतिथि पूर्व वायु सैनिक समाजसेवी तौक़ीर अहमद ने कहा कि यदि इन खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से अनुदान और सहयोग मिलता तो ये देश का नाम रौशन करते। विश...