लूट करने वाले सक्रिय अभियुक्तों के विरूद्ध की गयी गैगेस्टर की कार्रवाई
चन्दौली, नौगढ़। क्षेत्र में भय कारित कर लूट करने वाले अभियुक्तगण गैंग लीडर मनोज कुमार साहनी पुत्र राजेन्द्र साहनी उम्र 24 वर्ष नि0 ग्राम लौवारी खुर्द थाना स्थानीय व सदस्य सूरज कुमार मौर्या पुत्र ओमकारनाथ मौर्या उम्र 29वर्ष नि0 ग्राम नागनार हरैया थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र व आकाश कुमार मौर्या उर्फ टोनी पुत्र अजीत कुमार मौर्या उम्र 24 वर्ष नि0 ग्राम नागनार हरैया थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र व मनोज यादव पुत्र गुप्त नाथ यादव उम्र 27 वर्ष नि0 ग्राम नागनार हरैया थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र के विरुद्ध पूर्व में दर्ज मु0अ0स0 62/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। थानाध्यक्ष जीतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के क्रम में उक्त कार्यवाही की गई है। गैंग लीडर मनोज कुमार साहनी इतिहास इस प्रकार है 1. मु0अ0स0 62/2...