चन्दौली के तीन शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बरेली में किया गया सम्मानित
च न्दौली । पारस एजुकेशनल सोसाइटी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बरेली नाथ नगरी में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 111 शिक्षकों, साहित्यकार, खिलाड़ी, और समाजसेवियों को बरेली में रविवार को उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। जिसमें चंदौली जनपद के तीन शिक्षक भी शामिल रहे। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने इन शिक्षकों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे जिले के शिक्षकों में काफी खुशी है। ये खबरें पढ़ें: पीएम के चुनाव क्षेत्र में 12 दिनों से अनशन पर बैठे वरिष्ठ हृदय रोग चिकित्सक के मुद्दे जनहित के हैं: माले ये खबरें पढ़ें: वित्तीय वर्ष में हुई दर्जनों चोरियां, खुलासा एक का भी नही, दहशत में लोग,आला अधिकारी की मेहरबानी से कायम है दारोगाई वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा पारस एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा सोसाइटी के 16 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से 111 शिक्षकों का जो सम्मान किया गया है वह सराहनीय है शिक्षकों द्वारा जो कार्य विद्यालय में किए जाते हैं ...