संदेश

सम्मानित लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पुलिस महानिदेशक ने जीआरपी के चार जवानों को दिया सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र

चित्र
चंदौली, डीडीयू नगर।  जीआरपी डीडीयू में तैनात निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्र, उ0नि0 मुन्नालाल, हे0 का0 अनिल तिवारी और का0 राहुल यादव को पुलिस महानिदेशक विजय कुमार की ओर से प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह नें सिल्वर मेडल और प्रश​स्ति पत्र देकर गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया । दरअसल हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त डीडीयू स्टेशन से अपहृत बच्चे की बरामदगी और पंजाब मेल और बाड़मेर एक्सप्रेस में हुई चोरी की घटना में माल बरामदगी करने में जीआरपी टीम के चार जवानों को सफलता मिली थी । डीडीयू स्टेशन से 25 सितम्बर को बच्चे के गायब होने के दो दिन के भीतर जीआरपी टीम द्वारा बरामद कर ​लिया गया । यही नहीं, बच्चे का अपहरण करने वाली महिला को भी गिरफ्तार किया गया था । इसी तरह जून माह में बाड़मेर एक्सप्रेस और पंजाब मेल से बड़ी चोरी हुई थी । इस मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी ने विदेशी मुद्रा सहित साढ़े चार लाख रुपये नकद बरामद की थी । जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिह ने बताया कि जवानों को मेहनत का फल मिला है ।

इंटरनेशनल फेलोशिप अवार्ड से नवाजे गये डॉ हरलोकेश नारायण

चित्र
चन्दौली, सकलडीहा क्षेत्र के तेनुवट गांव के रामलखन यादव के पुत्र डा. हरलोकेश नारायण यादव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए फेलोशिप ऑफ इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इन्हें सम्मान मिलने से क्षेत्र सहित जिलेवासियों में खुशी की लहर है।  ग्रामीणों ने परिजनो से मिलकर बधाई दिया है। डॉ हरलोकेश नारायण यादव एम्स नई दिल्ली में फार्माकोलॉजी डिपार्टमेंट में एडिशनल प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं ।   इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज कनाडा के मैनिटोबा विश्वविद्यालय स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है । जिसके अध्यक्ष प्रो ग्रांट पियर्स हैं । यह संस्था प्रतिवर्ष हृदय रोग के रिसर्च में विशेष योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित करती है । डॉ हरलोकेश नारायण यादव का नाम विश्व भर के उन 250 वैज्ञानिकों की लिस्ट में शामिल है। जिन्होंने अपना विशेष योगदान हृदय रोग के विभिन्न शोध के लिए दिया है। हाल ही में डॉ यादव का शोध पत्र जनरल ऑफ न्यूट्रीशनल बायोकेमिस्ट्री के 113वें अंक में प्रकाशित किया गया है। जिनमे विटामिन डी का पल्मोनरी अर्टिरियल ...