संदेश

चंदौली रसोइया संघ के जिलाध्यक्ष बने शिवब्रत सिंह यादव

चित्र
रसोइयां संघ की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न। रिपोर्ट - राकेश यादव रौशन चहनियां। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नादी पर शुक्रवार को रसोइयों संघ की जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ब्लॉकों से रसोईया उपस्थित हुए और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किये। चर्चा के दौरान समय से रसोइयों का वेतन, रसोइयों को साल में कपड़े की व्यवस्था, उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था आदि मुद्दों पर चर्चा। बैठक में कंपोजिट विद्यालय नादी के रसोईया शिवब्रत सिंह यादव को सर्वसम्मति से रसोइयां संघ जनपद चंदौली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।      इस अवसर पर शिवब्रत सिंह यादव ने कहा कि मुझे जिस विश्वास के साथ हमारे भाईयों बहनों ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने की पूर्ण कोशिश करूंगा। इस मनोनयन में जिन विद्यालयों के रसोइयां उपस्थित थे उनमें प्राथमिक विद्यालय समुद्रपुर उत्तरी, प्राथमिक विद्यालय टांडा, प्राथमिक विद्यालय नई बाजार, प्राथमिक विद्यालय सैफपुर, प्राथमिक विद्यालय डेरवा इत्यादि विद्यालयों के रसोइयों मुख्य रूप से शामिल थे, सभी ने इस मनोनयन पर अपनी सहमति प्रदान की। ...

डिजिटल लाइब्रेरी को बढ़ावा देने से बच्चों में बढ़ेगी रोचकता--प्राचार्य

चित्र
डायट सकलडीहा में राजकीय माध्यमिक प्रधानाचार्यों और एसआरजी (माध्यमिक) की कार्यशाला बैठक रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर सकलडीहा(चन्दौली):--------जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर शुक्रवार को डायट प्राचार्य डॉ माया सिंह की अध्यक्षता में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्यों एवं एसआरजी के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का समापन हुआ। इस मौके पर जनपद में सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों एवं तीनो विषयों के एसआरजी सम्मिलित हुए । बैठक में विभिन्न तय एजेंडा बिंदुओं पर सकारात्मक सुझाव दिया गया डायट पर प्रधानाचार्य और एसआरजी की बैठक में निर्देशित करते हुए प्राचार्य डा.माया सिंह कार्यशाला में आदर्श विद्यालय बनाने पर चर्चा के साथ मानव संसाधन, भौतिक अवस्थपना गणित/ विज्ञान किट के प्रयोग ,डिजिटल लाइब्रेरी को बढ़ावा देना नवाचार आधारित गतिविधियां शिक्षकों के बीच साझा करने पर जोर दिया गया। प्रत्येक विषय शिक्षक द्वारा कक्षा कक्ष में टी एल एम का प्रयोग ,प्रयोगशाला की सामग्री को स्कूल ग्रांट से खरीदना, इत्यादि विषयों पर बात हुई।  डायट प्राचार्य ...

न्यायिक एसडीएम विकासधर का अधिवक्ताओं ने किया सम्मान

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर सकलडीहा(चन्दौली):--------शासन की ओर से सकलडीहा तहसीलदार विकासधर दूबे का उपजिलाधिकारी के पद पर प्रमोशन किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश क्रम में तहसीलदार विकासधर ने एसडीएम न्यायिक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है।शुक्रवार को सकलडीहा बार के अधिवक्ताओं ने एसडीएम बनाये जाने पर मालाफूल और बुके देकर सम्मानित किया है। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।   नवनियुक्त न्यायिक एसडीएम विकास धर का स्वागत करते अधिवक्ता बीते 8 जनवरी 2023 में सकलडीहा तहसीलदार पद विकासधर दूबे ने कार्यभार ग्रहण किया था। दस माह में अपने कुशल कार्यशैली के कारण आम जनता के बीच लोकप्रियता के साथ राजस्व मामलों का तेजी से निस्तारण किया। शासन की ओर से तहसीलदारों के प्रमोशन में विकास धर को एसडीएम बनाये जाने पर अधिवक्ता सहित आम जनता में हर्ष है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम न्यायिक पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर अधिवक्ता और आम जनता कार्यालय में पहुंचकर मालाफूल और बुके देकर सम्मानित किया।  नवनियुक्त एसडीएम विकासधर दूबे ने बताया कि शासन के मंशा के अनुरूप आम ज...

चौपाल मे शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे मे विस्तार से दी गयी जानकारी

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर सकलडीहा(चन्दौली):-----शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को 2 ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल के क्रम में शुक्रवार को ब्लाक सकलडीहा के ग्राम पंचायत लेहरा और रेवसा मांटीगांव में खण्ड विकास अधिकारी के.के.सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित करके जन चौपाल का शुभारंभ किया गया और शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी चौपाल में शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग,ग्राम्य विकास पंचायती राज विभाग,आईसीडीएस विभाग,पशु पालन विभाग,एनआरएलएम विभाग,विधिक सेवा सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर अपने विभाग के योजनाओं के बारे मे जानकारी प्रदान की गयी ।  इस कार्यक्रम में एडीओसी आशीष सिंह,मुख्य सेविका आईसीडीएस,सचिव पवन दुबे, अरविन्द कुमार,प्रधान रेवसा एस.पी. सिंह, प्रधान लेहरा, समर वर्मा,प्यारे लाल, पंचायत सहायक लेहरा, रेवसा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी के साथ काफी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

चोरी छिपे शराब बिक्री पर महिलाओं ने किया विरोध, बीट उपनिरीक्षक व आरक्षी लाइन हाजिर ।

चित्र
सकलडीहा (चन्दौली) : ओड़वली गांव में शुक्रवार को सुबह एक युवक शराब के नशे में नहर में डूब रहा था। किसी तरह ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। घटना को लेकर गांव की महिलाओं ने गांव में चोरी छिपे शराब की हो रही बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर विरोध जताया। कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग किया। सूचना पर तत्काल 02 व्यक्तियों को हिरासत मे लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा बीट उपनिरीक्षक व आरक्षी को लाइन हाजिर कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रचलित है । सकलडीहा कोतवाली के बाहर खड़ी महिलाएं व ग्रामीण कोतवाली क्षेत्र के ओड़वली गांव में पिछले कई दिनों से चोरी छिपे कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। इसको लेकर कई बार ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दिया। बाबजूद कोई कार्रवाई नही हुई। सुबह गांव का एक युवक शराब की नशे में नहर में डूब रहा था। युवक को डूबते आसपास के लोगों ने किसी तरह युवक की जान बचाया। घटना की जानकारी होने पर गांव की महिलाओं ने गांव में अवैध रूप से शराब की हो रही बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर विरोध जताया। अंत में कोतवाली पहुंचकर ...

डीएम ने विशेषीकरण दत्तक ग्रहण अभिकरण/बाल गृह शिशु का किया निरीक्षण, दिया निर्देश ।

चित्र
रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर पीडीडीयू नगर (चंदौली) : जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे द्वारा विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण/बाल गृह शिशु पटपरा का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चो की देखभाल स्वास्थ्य,भोजन सहित अन्य जरूरी चीजों को देखा । उक्त संस्था महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत गौतम बुद्व सेवा समिति के माध्यम से संचालित है।निरीक्षण के समय कुल 17 बच्चे,जिसमें 05 बालक तथा 12 बालिकाएं संस्था में आवासित थें,कुल आवासित बच्चों में से 09 बच्चे विशेषीकृत आवश्यकता के थें। इस वित्तीय वर्ष में वर्तमान समय तक कुल 12 बच्चों को दत्तक ग्रहण आदेश निर्गत हुए है । निरीक्षण के समय संस्था द्वारा रजिस्टर का रख रखाव में थोड़ी कमी पाई गई। जिलाधिकारी के द्वारा संस्था में आवासित बच्चों से सम्बन्धित अभिलेखों का दत्तक ग्रहण सम्बन्धित आदेश का बच्चो के फॉलोअप का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों को अद्यतन किये जाने हेतु तथा विजिट रजिस्टर बनाने जिसपर निरीक्षण आख्या अंकित की जाए जिससे अगले निरीक्षण के समय देखा जा सके की जो कमियां पाई गई थी उनको दूर किया गया या नही के निर्देश दिये । बाल शिशु गृह में...

गोवंश तस्करी मे लिप्त वांछित अपराधी गिरफ्तार

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर अलीनगर (चंदौली) : थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा गोवंश मे लिप्त वांछित अभियुक्त छल्लन पुत्र बहादुर निवासी बमरौली उपरहार थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज उम्र 28 वर्ष को चकिया चौराहे हाईवे एनएच 02 से शुक्रवार को समय करीब 09.35 बजे में गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । प्रभारी निरीक्षक अलीनगर शेषधर पाण्डेय ने बताया कि दिनांक 15.07.2023 को थाना अलीनगर क्षेत्र के पचफेड़वा रिंग रोड के पास सर्विस लेन पर गोवंशों से लदे एक वाहन के पलटने की सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई । अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची, तो पाया कि एक वाहन टाटा मिनी ट्रक संख्या UP 70 BT 0208 पलटा हुआ पाया गया, जिसमें कोई भी चालक / परिचालक नहीं था । ट्रक के पिछले हिस्से पर क्रूरता पूर्वक बंधे लदे हुए कुल पांच राशि गोवंश जिसमें से 04 गोवंश मृत तथा मात्र एक गोवंश जिन्दा बरामद हुए थे । उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 205/23 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 429 भादवि का अभियोग विरूद्ध अज्ञात वाहन स्वामी / चालक वाहन संख्या UP ...

मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु योगाभ्यास मुख्य साधन

चित्र
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिसकर्मियों को प्रातःकाल कराया जाता है योगाभ्यास रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर  चंन्दौली:---योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है। तन-मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।              पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार निर्धारित दिनों में पुलिस लाइन चन्दौली में सम्बन्धित अधिकारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास कराया जाता है। इसी क्रम में आज जनपद चन्दौली के विभिन्न थानों, पुलिस लाइन व कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया।

अनुशासन ही छात्र जीवन को महान बनाता है-डॉ अखिलेश

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर चहनिया(चंदौली ):-------कस्बा स्थित बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल में बोर्ड परीक्षा एवं कैरियर संबधित कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डा0 अखिलेश अग्रहरि व दिल्ली से आए रिसोर्स पर्सन मुख्य वक्ता तारिक सिद्दीकी ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यशाला 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए आयोजित किया गया था।  बृजनंदनी कॉन्वेंट स्कूल चहनिया में बोर्ड परीक्षा को लेकर कार्यशाला के आयोजन मे चर्चा करते छात्र और वक्ता मुख्य वक्ता तारिक सिद्दीकी ने बच्चों को उनके कैरियर से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि आज के परिदृश्य में इस बात का चयन सबसे पहले होना चाहिए कि आपका विषय को लेकर लगाव और विषय पर पकड़ कितनी है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के समय में हर क्षेत्र में अच्छा किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को कहा प्रतिस्पर्धा में स्किल डेवलपमेंट जरूरी हो जाता है इस विषय पर काफी जानकारी दिया।  उन्होंने ऑडियो विजुअल माध्यम से और थ्री ईडियट्स मूवी को लेकर बच्चों को काफी मनोरंजक तरीके से समझाने...

चन्दौली पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर शहाबगंज (चन्दौली) : थाना स्थानीय पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार साहनी पुत्र स्व0 शीतल प्रसाद उम्र लगभग 46 वर्ष निवासी अमरसीपुर को बहद ग्राम सेमरा चौराहा स्थित यात्री प्रतीक्षालय से मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को 11:10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । शहाबगंज थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 115/2023 धारा 147/323/504/506/427/354/354 ख भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली मे पंजीकृत था, जिसकी आज मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेमरा स्थित प्रतीक्षालय से गिरफ्तारी की गयी है । अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग,उ0नि0 रणजीत कुमार,का0 ज्ञान सिंह पाल,का0 दीपक कुमार, का0 अनुज सिंह, का0 यादव चन्द्रकान्थ तालुकदार आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे ।