Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चकरघट्टा थाना पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों से 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार ।


गिरफ्तार चारों तस्करों के पास से चार किलो 370 ग्राम गांजा बरामद ।

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर 

(चंन्दौली) : चकरघट्टा पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया तो अलग-अलग थाना क्षेत्र में चार युवक करीब चार किलो 370 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किए गए। जिसमें बजरडीहा गांव के पास से दो व बकुलघट्टटा के पास से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की ।

पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार द्वारा नशा मुक्ति व अवैध मादक पदार्थ व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक चकरघट्टा हरिनाथ भारती के कुशल नेतृत्व में चकरघट्टा पुलिस टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी । जब मुखबिर की सूचना पर चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा ग्राम बजरडीहाँ के पास से दो तथा बकुलघटृटा चौराहे के पास से दो व्यक्तिय मुलायम यादव S/O रामअवध यादव निवासी कजियारी थाना माची जिला सोनभद्र, श्रीराम खरवार पुत्र फौजदार सिंह निवासी कजियारी थाना मांची जिला सोनभद्र,भाईलाल S/O स्व0 बबुन्दर निवासी ग्राम पकरहट थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, हाल पता कजियारी थाना माची जनपद सोनभद्र, कयामू पुत्र शाह मुहम्मद निवासी ग्राम भटौलीया थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया तथा सभी के पास से मिलाकर कुल 04 किलो 370 ग्राम गांजा बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वालों में प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ भारती, हे.का. संजय यादव, हे.का. योगेन्द्र यादव आदि थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ