रिपोर्ट ! संदीप कुमार
पीडीडीयू नगर (चन्दौली) : नवरात्र के नौं दिन महा नवमी पर दुर्गा पूजा पंडालों में माँ के दर्शन-पूजन के लिए भक्तो का जनसैलाब उमड़ पड़ा । विशालकाय पंडाल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं । कहीं मां दुर्गा चंद्रयान थ्री पर सवार हुई हैं, तो कहीं केदारनाथ मंदिर में मां दुर्गा महिषासुर का वध कर रही हैं ।
वहीं महामारी रूपी दैत्य के मुँह से भक्त माँ आदि शक्ति के दर्शन कर रहे हैं । कहीं पंडाल के आस-पास की आकर्षक सजावट लोगों के मन मोह रही है । आदिशक्ति की पूजा का महापर्व शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा मेला की शुरूआत शनिवार को हुई । महाष्टमी पर दुर्गा पूजा पंडालाें में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी । जिले में 219 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाये गये हैं ।
पांडालों में शुक्रवार की रात ही मूर्ति की स्थापित की गयी और शनिवार से मेले की शुरूआत हुई । मेले के दूसरे दिन रविवार को डीडीयू नगर सहित आस पास के इलाकों में लगभग तीस स्थानों पर स्थापित विशाल दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा । दोपहर बाद लोग मेला घूमने निकल पड़े । शाम ढलने के साथ ही मेलार्थियों की संख्या बढती गयी । रात आठ बजे स्थित ऐसी हो गयी कि पांडालों के आस पास लोगों की भीड़ को संभालना मुश्किल होने लगा ।
नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी (दुर्गानगर), मानसनगर, आरपीएफ कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, बिछुआ मंदिर, डीजल कॉलोनी, सिकटिया परशुरामपुर, लोको कॉलोनी, अमोघपुर के साथ ही नगर के गुरुद्वारा के समीप, रविनगर, पटेलनगर, परमार कटरा, सट्टी स्थित जायसवाल भवन, लाठ नंबर एक और दो, गल्ला मंडी, राम मंदिर, चंदासी, पड़ाव सहित अन्य पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ रही ।
वहीं इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी में भव्य मेला लगा रहा । यहाँ लोगों ने झूले, ट्वाय ट्रेन, ड्रैगन ट्रेन सहित अन्य झूलों के साथ खेल-खिलौने और चाट पकौड़ी की दुकानों पर भीड़ रही । इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे ।
0 टिप्पणियाँ