Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोवंश तस्करी मे लिप्त वांछित अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

अलीनगर (चंदौली) : थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा गोवंश मे लिप्त वांछित अभियुक्त छल्लन पुत्र बहादुर निवासी बमरौली उपरहार थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज उम्र 28 वर्ष को चकिया चौराहे हाईवे एनएच 02 से शुक्रवार को समय करीब 09.35 बजे में गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

प्रभारी निरीक्षक अलीनगर शेषधर पाण्डेय ने बताया कि दिनांक 15.07.2023 को थाना अलीनगर क्षेत्र के पचफेड़वा रिंग रोड के पास सर्विस लेन पर गोवंशों से लदे एक वाहन के पलटने की सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई । अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची, तो पाया कि एक वाहन टाटा मिनी ट्रक संख्या UP 70 BT 0208 पलटा हुआ पाया गया, जिसमें कोई भी चालक / परिचालक नहीं था । ट्रक के पिछले हिस्से पर क्रूरता पूर्वक बंधे लदे हुए कुल पांच राशि गोवंश जिसमें से 04 गोवंश मृत तथा मात्र एक गोवंश जिन्दा बरामद हुए थे ।

उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 205/23 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 429 भादवि का अभियोग विरूद्ध अज्ञात वाहन स्वामी / चालक वाहन संख्या UP 70 BT 0208 के पंजीकृत किया गया जिसमें साक्ष्य संकलन प्रचलित था तथा विवेचना के दौरान अभियुक्त छल्लन पुत्र बहादुर निवासी बमरौली उपरहार थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज का नाम बतौर वाहन स्वामी/चालक प्रकाश में आया था, जो लगातार फरार चल रहा था तथा मुकदमा उपरोक्त में वांछित था ।

गिरफ्तारी करने में प्रभारी निरीक्षक शेषधर पाण्डेय, उ.नि. ताराचन्द्र सिंह, का. सुधाकर मिश्रा, का. आलोक सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली की पुलिस टीम शामिल रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ