Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आस्था केन्द्र प्राचीन शिव सरोवर की दुर्दशा देख भाजपाईयों ने जताया नाराजगी, दुर्गन्धता से व्यापारियों मे भारी रोष

मुख्यमंत्री पयर्टन संवर्धन योजना के तहत सरोवर है चयनित

केन्द्रीय मंत्री के निर्देश पर भाजपाईयों ने सरोवर का किया निरीक्षण

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

सकलडीहा(चन्दौली):-----आस्था का केन्द्र सैकड़ों वर्ष प्राचीन शिव सरोवर में गंदा नाला सीवर का पानी पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ईंजन लगाकर बहा दिये जाने से सरोवर का अस्तित्व समाप्त होगया है। भारी दुर्गंध से सरोवर के पास रहने वाले दर्जनों परिवार का जीना दूभर होगया है। वही पूजा पाठ करने वाली महिलाओं केा काफी समस्या हो रही है। रविवार को केन्द्रीय मंत्री व सांसद के निर्देश पर भाजपा नेताओं ने सरोवर की दुर्दशा देख नाराजगी जताया है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के खिलाफ मंत्री को अवगत कराने को कहा है।
प्राचीन शिव सरोवर की दुर्दशा पर निरिक्षण करते भाजपाई

कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर के समीप प्राचीन दुर्गा मंदिर, संतोषी माता का मंदिर ,भगवान भोलेनाथ का मंदिर, हनुमान और राधा कृष्ण का मंदिर व गायत्री परिवार का कथा स्थल है। मंदिर के समीप सैकड़ों वर्ष पुराना प्राचीन शिव सरोवर है। जहां सुबह शाम महिलायें पूजा अर्चना के साथ उक्त सरोवर पर छठ पूजा,देव दिवाली,गायत्री परिवार की ओर से भक्ति संध्या कार्यक्रम का आयोजन होता है।

 इसके अलावा अन्य धार्मिक कार्य होता रहता है। बीते दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से नवनिर्मित गंदा शिविर का दूषित पानी ईंजन लगाकर पाइप द्वारा सरोवर में बहा दिया गया। इसी दूषित पानी में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन को लेकर काफी हो हल्ला मचा। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर मजबूरी में पूजा कमेटी के लोगों ने मूर्ति विसर्जन किया। चार दिन बाद भी सरोवर की साफ सफाई तो दूर अधिकारी झांकने तक नहीं गये।

तालाब की दुर्गंध और दूषित जल की साफ सफाई को लेकर व्यापारियों ने केन्द्रीय मंत्री व सांसद को अवगत कराया। केन्द्रीय मंत्री के निर्देश पर भाजपा नेताओं ने सरोवर का दुर्दशा देख नाराजगी जताया। डीएम और सीडीओ से मामले का निस्तारण कराने का भरोशा दिया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, विजय गुप्ता, भानू प्रताप सिंह, पंमपंम सिंह, मोनू पांडेय सहित अन्य रहे।

कस्बा का सैकड़ों वर्ष आस्था का केन्द्र प्राचीन शिव सरोवर मुख्यमंत्री पयर्टन संवर्धन योजना के तहत चयनित है। इस सरोवर का सुंदरीकरण कार्यदायी संस्था परियोजना प्रबंधक यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटिेड द्वारा पच्चास लाख रूपये खर्च करके किया गया था। बीते वर्ष 6 फरवरी 2021 में सांसद व क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से सुंदरीकरण का कार्य शुरू हुआ था। दो साल भी नही हुआ की सरोवर की दुर्दशा को लेकर लोगों में भारी रोष है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ