Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

मुगलसराय (चन्दौली ) थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त विकास कुमार पुत्र स्वर्ग पिंटू उम्र 19 वर्ष निवासी नगरा बदली थाना छावनी जनपद बस्ती डीडीयू रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट से गिरफ्तार कर लिया गया l पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है l


 प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय दीनदयाल पांडे ने बताया कि अभियुक्त के बिरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 260/23 धारा 363,366, 368,376,323,506, भादवि 3/4 व 16/17 पाक्सो एक्ट मे दर्ज है l जिसकी गिरफ्तारी के लिए बार-बार दविश जा रही थी l

मुखबिर की सूचना पर डीडीयू स्टेशन के वीआईपी गेट के पास से 00:45 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है l गिरफ्तार करने मे प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय, उ0नि0नसिमुद्दीन, का0अभय कुमार,का0 अमित सरोज,म0का0 निधि सिंह पुलिस टीम शामिल रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ