रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
सकलडीहा(चन्दौली):--------शासन की ओर से सकलडीहा तहसीलदार विकासधर दूबे का उपजिलाधिकारी के पद पर प्रमोशन किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश क्रम में तहसीलदार विकासधर ने एसडीएम न्यायिक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है।शुक्रवार को सकलडीहा बार के अधिवक्ताओं ने एसडीएम बनाये जाने पर मालाफूल और बुके देकर सम्मानित किया है। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।
बीते 8 जनवरी 2023 में सकलडीहा तहसीलदार पद विकासधर दूबे ने कार्यभार ग्रहण किया था। दस माह में अपने कुशल कार्यशैली के कारण आम जनता के बीच लोकप्रियता के साथ राजस्व मामलों का तेजी से निस्तारण किया। शासन की ओर से तहसीलदारों के प्रमोशन में विकास धर को एसडीएम बनाये जाने पर अधिवक्ता सहित आम जनता में हर्ष है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम न्यायिक पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर अधिवक्ता और आम जनता कार्यालय में पहुंचकर मालाफूल और बुके देकर सम्मानित किया।
नवनियुक्त एसडीएम विकासधर दूबे ने बताया कि शासन के मंशा के अनुरूप आम जनता को सदैव न्याय मिलता रहेगा। स्वागत करने वालों में बार अध्यक्ष अशोक मिश्रा, महामंत्री रामअवध यादव, श्रीकांत सिंह, शिवकुमार सिंह, नितिन तिवारी, पंकज सिंह, राजकुमार सिंह,सुरेश यादव, दुर्गेश सिंह,विजय प्रताप सिंह, सुभाष सिंह,अजय शंकर पांडेय, दीनानाथ कुशवाहा,यशवंत सिंह यादव, कुबेर सिंह सहित आम जनता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ