Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

शहाबगंज (चन्दौली) : थाना स्थानीय पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार साहनी पुत्र स्व0 शीतल प्रसाद उम्र लगभग 46 वर्ष निवासी अमरसीपुर को बहद ग्राम सेमरा चौराहा स्थित यात्री प्रतीक्षालय से मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को 11:10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया ।


शहाबगंज थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 115/2023 धारा 147/323/504/506/427/354/354 ख भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली मे पंजीकृत था, जिसकी आज मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेमरा स्थित प्रतीक्षालय से गिरफ्तारी की गयी है ।

अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग,उ0नि0 रणजीत कुमार,का0 ज्ञान सिंह पाल,का0 दीपक कुमार, का0 अनुज सिंह, का0 यादव चन्द्रकान्थ तालुकदार आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ