रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
सकलडीहा, डिप्टी कमिश्नर मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी गुरूवार को ब्लॉक मुख्यालय पर रोजगार सहायक और तकनिकी सहायकों के साथ समीक्षा बैठक किया । इस दौरान जॉब कार्ड धारकों को सौ दिन का रोजगार देने का निर्देश दिया ।
सकलडीहा ब्लॉक मे डीसी मनरेगा रविंद्र चतुर्वेदी रोजगार सेवक और पंचायत सहायक चर्चा करते हुए
डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी द्वारा तकनीकी सहायको और ग्राम रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा के दौरान जाब कार्ड में आधार सीडिंग , कार्य पूर्ति, अमृत सरोवर निर्माण, खेल मैदान निर्माण , 100 दिन जाब कार्ड धारकों को रोजगार, रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन आदि कार्यों को 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान मनरेगा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबधी से रिकवरी कराने का चेतावनी दिया ।
अंत में खेल मैदान की कार्य को समय से पूरा करने को बताया। इस मौके पर बीडीओ केके सिंह, टीए राम अवतार, निधि जायसवाल, वीरेन्द्र सिंह, रमेश चौधरी, रमेश कुमार, मोनू सिंह, अम्बरीष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ