Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा ब्लॉक मे 58 जोड़े परिणय सूत्र मे बंधे

ब्लाक परिसर में बने भव्य 14 मंडपो में विद्वान पंडितों ने सम्पन्न कराई शादी

शासन से निर्धारित उपहारों व शादी का प्रमाण पत्र देकर किया गया विदा

रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर

चंदौली,
सकलडीहा l ब्लॉक परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें कुल निर्धारित पंजीकृत 59 जोड़ों में 58 जोड़ो ने वैदिक मंत्रोच्चार व शहनाई के बीच अग्नि के फेरे लेकर एक दूजे का होने का शपथ लिया। वहीं एक जोड़े मे कन्या पक्ष आया लेकिन वर पक्ष के नहीं आने से लड़की के परिजन काफी मायूस रहे l मुख्य अतिथि सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने सभी नव दम्पत्तियों को आर्शीवाद दिया।


सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए विभिन्न गांवों के वर व वधु पक्ष के लोग दोपहर से ही ब्लॉक परिसर में जुटने लगे।कार्यक्रम में दोनों पक्षो के लोग शादी का साक्षी बनने को उत्सुक रहे।सामुहिक विवाह में कुल 14 मंडपों में प्रत्येक अलग अलग मंडप में कुल 58 जोड़ों का शादी कराया गया।


निर्धारित सामूहिक विवाह में 59 जोड़ो में 58  जोड़े शामिल हुए।इसमें 58 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी सम्पन्न हुआ।मौके पर उपस्थित जनसमूह ने नवदम्पतियो को पुष्पवर्षा कर शुभकामनाएं दिया।विवाह के परिणय सूत्र में बंधने का ब्लॉक परिसर साक्षी बना रहा।


मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब परिवार की लड़कियों की शादी करवाने के लिए सामूहिक विवाह योजना लाई है । इस योजना की जितनी तारीफ किया जाये वह कम है।गरीब परिवार को अपनी बेटियों के हाथ पीले करने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।इसके लिए यह योजना मिल का पत्थर साबित करेगा।लड़कियों का कन्यादान व शादी करना पुनीत कार्य है।इसमें सबको बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।समाज से गरीबी को दूर करने के लिए ऐसे आयोजन करने से एक बहुत बड़ी समस्या समाप्त हो जाएगी।


इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र मौर्य, खण्ड विकास अधिकारी के. के. सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव सिंह,ए डी ओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता, ए डी ओ आई एस बी हवलदार यादव,लेखाकार विजय शंकर, प्रधान टुनटुन सिंह,अमित सिंह,सूबेदार सिंह, दुर्गा पाण्डेय,गुलाब प्रसाद,मनोज यादव,मोनू सिंह, जय प्रकाश चौहान,सोनू सिंह,अश्वनी श्रीवास्तव ,संजय यादव,अरविन्द कुमार गौतम,शशिकांत सिंह,नन्द लाल यादव,लल्लन राय सहित सफाई कर्मी और बर वधु के परिजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ