रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर
सकलडीहा (चन्दौली) स्थानीय कस्बा में सधन तिराहा और अलीनगर तिराहा पर सुबह शाम जाम की समस्या से स्कूली वाहन से लेकर एम्बुलेंस कर्मी और राहगीर परेशान है। जबकि आये दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन से लेकर तहसील प्रशासन अधिकारी चुप्पी साधे हुए है।
दुकान के सामने वाहनों के आड़े तिरछे खड़ा होने व भारी वाहनों के कारण जाम मे काफी परेशानी होती है। सकलडीहा कस्बा में एक ओर सड़क पर जलभरॉव और चौड़ीकरण को लेकर जेसीबी से नाला की खोदाई प्रमुख समस्या बनी हुई है। वही दूसरी ओर कस्बा से लेकर तिराहों पर दुकानों के सामने आड़े तिरछे वाहनों के खड़ा होने व भारी वाहनों के आवागमन से सड़क किनारे जाम की स्थिती हो जाती है। जिससे स्कूली वाहन और एम्बुलेंस कर्मी सुबह शाम परेशान रहते है।
इसके बाद भी आये दिन स्थानीय पुलिस प्रशासन के लोग अनजान बने हुए है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों की पीकेट ड्यूटी होने के बाद भी मूक दर्शक बने रहते है। व्यापारियों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है। उधर सीओ राजेश कुमार राय ने जाम की समस्या से निजात दिलाने का निर्देश दिया है।
0 टिप्पणियाँ