रिपोर्ट ! कृष्ण कुमार गुप्ता
चन्दौली,
सकलडीहा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले मंगलवार को कस्बा स्थित एक लॉन में सकलडीहा व्यापार मंडल ईकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सकुशल संपन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि साधना सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सकलडीहा अध्यक्ष दिलीप गुप्ता महामंत्री श्यामबहादूर भारती सहित अन्य दस पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। इस मौके पर व्यापारियों को उनके हित के लिये सदैव तत्पर रहने का भरोशा दिया। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को मालाफूल से व्यापारियों ने स्वागत किया।
फोटो: उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुए पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल साधना सिंह व अन्य
शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक साधना सिंह ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा सदैव किया है करती रहूंगी । किसी व्यापारी का उत्पीड़न नही होने दूंगी । चाहे बिजली विभाग हो या सैम्पलिंग किसी प्रकार का उत्पीड़न होने नही दिया जायेगा।
कुछ लोग व्यापारी को सिर्फ गुमराह करके राजनित करते है। वही जिलाध्यक्ष राधवेन्द्र सिंह, महामंत्री संतोष जायसवाल, हाजी जोखू सिद्दीकी, विवेक जायसवाल, मुराहू विश्वकर्मा, डा. अभय वर्मा,श्यामनारायण राजभर दरोगा ने व्यापारी एकता का मिशाल कायम करने का अपील किया।
अंत में नवनियुक्त उद्योग व्यापार मंडल सकलडीहा के जिला मंत्री आशीष जाससवाल, अध्यक्ष दिलीप गुप्ता,महामंत्री श्याम बहादुर भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनव सिंह,उपाध्यक्ष सुबाष चौरसिया,बाबूजान, नंदन कुमार,शिवदास जायसवाल,मंत्री सत्यम जायसवाल व कोषाध्यक्ष अवधू सिंह को शपथ दिलाई।
इस मौके पर शशीकांत सिंह,अर्जुन जायसवाल, रामभरोश जायसवाल,राकेश जायसवाल, अशोक सिंह,बाबूलाल जायसवाल, आलोक रंजन गुप्ता, राधेश्याम सैनी, शौकत चौधरी, अनूप जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ