रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर
सकलडीहा(चन्दौली) शासन की ओर से एक नवबंर से धान की खरीदारी शुरू कराने का निर्देश है। इसको लेकर बुधवार को उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा तहसील सभागार में क्रय केन्द्र प्रभारियों के साथ बैठक किया। इस दौरान क्रय केन्द्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
एसडीएम अनुमप मिश्रा ने धान की खरीदारी को लेकर सख्त दिखे सभी क्रय केन्द्र व मार्केटिंग प्रभारियों को समय से धान की खरीद का सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही धान खरीद का रजिस्टर बनाने व किसानो का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करने को बताया।
साथ ही क्रय केन्द्र पर किसानों के लिये समुचित पानी व बैठने के साथ बोरा आदि की व्यवस्था किये जाने बात कही। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगया। इस मौके पर क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक वंदना सिंह, मार्केटिंग इंस्पेक्टर विजय गुप्ता सहित अन्य रहे।
0 टिप्पणियाँ