Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विधायक सुशील सिंह ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चन्दौली,
कमालपुर क्षेत्र के जनौली गांव में रविवार को पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें सैयदराजा विधायक सुशील सिंह कार्यकर्ताओ संग प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने का काम किया।

मन कि बात कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एक सामाजिक संवाद है।जिसका मूल उद्देश्य एक ऐसी सामाजिक संपदा का निर्माण करना है और देश को प्रेरणा प्रदान करती है।आज यह मन की बात का 107वां एपिसोड है। मन की बात मे प्रधानमंत्री ने कहा कि हम 26 नवंबर को इस दिन को हम सभी कभी नहीं भूल सकते है।आज ही के दिन देस पर सबसे जघन्य हमला हुआ था।

आतंकियों ने मुंबई के हमले से पूरे देश को थर्रा कर रख दिया।मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं।इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए उन्हें देश आज याद कर रहा है।पीएम ने लोगों से वोकल फार लोकल को एक कदम आगे बढ़ाते हुए देश मे ही शादी करने का अपील किया।

फोटो-जनौली गांव में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व अन्य

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने उपस्थित लोगों को 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती व देव दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं दिया।वही कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत सरोवर का रूप देकर तालाबों का कायाकल्प व सुंदरीकरण का कार्य कराया।

इस मौके पर पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ,राजेश तिवारी, श्रीराम चौबे, राधेश्याम सिंह अशोक सिंह,नागेंद्र भारती ,बांके सिंह सुजीत सिंह ,बृजमोहन चौबे अजीत पांडेय, संतोष सिंह, अशोक सिंह रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ