Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छूट्टा पशुओं के सड़क पर घूमने से दुर्घटना की संभावना

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

सकलडीहा (चन्दौली) शासन की ओर से अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को कैचर के माध्यम से गोवंश सरंक्षण केन्द्र पर भेजने का निर्देश है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनदेखी कर रहे है। सकलडीहा कस्बा से लेकर मुख्य मार्ग पर सुबह शाम पशुओं के छुट्टा पशुओं के सड़क पर आ जाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। जिला प्रशासन से समस्या का निजात दिलाने की मांग किया है।

सकलडीहा अलीनगर तिराहा पर सड़क पर घूमते छुट्टा पशु

शासन की ओर से एक नंवबर से 31 दिसम्बर तक विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को शत प्रतिशत संरक्षण करने का निर्देश जारी हुआ है।इसके बाद भी ब्लॉक से लेकर तहसील और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी अनदेखी कर रहे है। जबकि शासन की ओर से प्रत्येक तहसील व ब्लॉक स्तर पर कैटल कैचर मल्टी परपज व्हीकल क्रय किये जाने का निर्देश है।

 


 इसके लिये पंचायती राज व ग्राम्य विकास सहित राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया है। कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि बार बार शिकायत के बाद भी सुबह शाम छुट्टा पशुओं के सड़क और कस्बा में घूमने व जगह जगह बैठे रहने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

 कस्बावासियों ने निराश्रित पशुओं को गोवंश केन्द्र पर भेजने की मांग किया है। उधर बीडीओ केके सिंह ने बताया कि शीध्र ही छुट्टा पशुओं को कर्मचारियों के सहयोग से पशुआश्रय केन्द्र पर भेजा जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ