Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जमुनीपुर में नहर के समीप बाइक सवार युवक का शव मिलने से हड़कंप

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर(बनगांव) नहर के पास शनिवार की रात्रि में बाइक सवार युवक की संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनो ने शव को सड़क पर रखकर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।



 पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।

 जमुनीपुर चौहान बस्ती के रामाज्ञा पुत्र बुल्लू व ऋषि पुत्र नन्दलाल नईबाजार से अपाचे मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार बनगांव के समीप सड़क किनारे एक पीकप भूसा लोड करने के लिए खड़ी थी। जिससे बाइक सवार युवक की टक्कर होगयी।

 ग्रामीणों ने ऋषि को नहर की पटरी पर चोटिल होकर बेहोश पड़ा था। जिसकी जानकारी आसपास के लोगों ने गांव में दिया। घायलावस्था में उसे चंदौली में एक निजी हास्पीट में भर्ती कराया गया। जबकि रामाज्ञा के पानी में चले जाने की वजह से उसका किसी को पता नही चला।

कुछ देर बाद जब गांव के लोग पहुंचे तो उसका शव उतराया मिला। पुलिस भी दुर्घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंच गयी। परिजन शव को नईबाजार मार्ग पर रखकर हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। दर्जनों की संख्या में महिलाएं जुट गयी। माहौल को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह भी पहुंच गए।

लेकिन परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग करने लगे। कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी। इस बाबत निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ