रिपोर्ट ! संदीप कुमार
चंदौली,
डीडीयू नगर। नगर स्थित नगर पालिका इण्टर कालेज में समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत माध्यमिक स्तर के बच्चों में वैज्ञानिक तकनीकी एवं खोजी क्षमताओं के विकास के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व 50 विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक जय प्रकाश ने किया गया। उपस्थित शिक्षक एवं बच्चों के मॉडल का मूल्यांकन निर्णायक मण्डल के विशेषज्ञ सदस्यों की टीम द्वारा किया गया।
निर्णायक मण्डल ने उपस्थित प्रतिभागियों के माडलों में से सर्वश्रेष्ठ 20 माडलों का चयन किया। सर्व श्रेष्ठ माडलों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र का वितरण जिलाधिकारी द्वारा नामित विषय विशेषज्ञ अरविन्द कुमार त्रिपाठी प्रधानाध्यापक व कृष्णा नाथ विश्वकर्मा प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया।
इस दौरान डा० महेन्द्र कुमार पाण्डेय प्रधानाचार्य, प्रवक्ता फिरोज खान, बिजेन्द्र भारती- प्रवक्ता विज्ञान, लिली श्रीवास्तव, डा०कृष्णमुरारी सिंह, डा अनुराग वर्मा आदि समस्त टी०एल०एम० शिक्षक, शिक्षिका प्रतिभागी विद्यालयों से आये विज्ञान शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम की सहभागिता की गई।
0 टिप्पणियाँ