सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त 125 मामलों मे 12 का मौके पर किया गया निस्तारण ।
सरोवरों की साफ सफाई का डीएम ने दिया निर्देश
सकलडीहा (चन्दौली) : जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी ने जनता की समस्यायें सुनी और त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर कुल 125 मामले आए जिसमें से 12 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारीगण को निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा की भूमि विवाद के मामले में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम शिकायतों के निस्तारण में खानापूर्ति नही करें। गठित टीम द्वारा गलता आख्या या कोरमपूर्ति करने पर संबधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जायेगा।
आम जनता के बीच आचरण बेहतर बनाते हुए समस्याओं का त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे। अंत में कुल 125 प्रार्थना पत्रों में 12 का मौके पर निस्तारण कराया। इसके पूर्व एक लेखपाल की शिकायत पर डीएम ने सुधार लाने की चेतावनी देते हुए कड़ी नाराजगी जताया।
इस मौके पर डीडीओ लक्ष्मण प्रसाद,जिला दिव्यांग अधिकारी राकेश नायक,डीआईओएस विजय प्रताप,बीएसए सतेन्द्र सिंह,एक्सीईएन विद्युत राजन कुमार,डीपीआरओ ब्रम्हचारी दूबे, एसडीएम अनुपम मिश्रा, दिव्या मिश्रा, विकाशधर दूबे सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
सरोवरों की साफ सफाई का डीएम ने दिया निर्देश
जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे तहसील दिवस के समापन के बाद भी जाते समय योगगुरू की भूमि संबधी विवाद को रूककर सुना। एसडीएम को समस्या का निस्तारण कराने को बताया। अंत में छठ महापर्व से पूर्व सरोवरों की साफ सफाई सुनिश्चित कराने का संबधित विभाग को निर्देश दिया।
0 टिप्पणियाँ