Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विज्ञान प्रदर्शनी मे छात्रों नें कला कौशल का किया प्रदर्शन

छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर किया गया प्रोत्साहित

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चंदौली
सकलडीहा ! ताजपुर स्थित अंब्रोसिया एकेडमी की ओर से विज्ञान कला कौशल का प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार अखिलेश कुमार गुप्ता व डा. संत त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्जवलित करके प्रदर्शनी की शुभारंभ किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रदर्शित कला कौशल का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस मौके पर छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिये पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

ताजपुर में आयोजित विज्ञान कला प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए तहसीलदार अखिलेश गुप्ता

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तहसीलदार अखिलेश गुप्ता ने कहा कि हर बच्चा प्रतिभावान होता है। समय से हम बच्चें की प्रतिभा को निखारने का प्रयास करे तो हमारे देश के लिये बच्चों की उत्सुकता मिशाल साबित होगा। वही डा.संत त्रिपाठी पूर्व विभागध्यक्ष हिंदी ने कहा कि हर मां और पिता अपने बच्चे के भविष्य के प्रति जागरूक रहता है।

 बच्चों की निष्ठा और ईमानदारी से सफलता को हासिल किया जा सकता है। इसके पूर्व डा. आनंद विद्यार्थी, डा. अरूण कुमार सिंह अधिकारियों के साथ बच्चों के स्टॉल पर पहुंचकर विज्ञान कला कौशल प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

अंत में डायरेक्टर अरविंद सिंह व अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रियंका मिश्रा ,वीरेंद्र कुमार ,अफंशा अंजुम, शिवांगी सिंह , नीरज कुमार, प्रियंका यादव, हर्ष मिश्रा, मनोज यादव ,सुनील यादव, श्रुति ,अर्चना ओझा सहित अन्य रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ