बीते दिनों ट्रैक्टर से दबकर एक मासूम की हो गयी थी मौत,सुलह के लिये गया था गांव
मृतक युवक धरहरा गांव का था ट्रैक्टर चलाकर परिवार का करता था परवरिश
रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर
चन्दौली,
सकलडीहा l कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव में बुधवार की देर रात एक युवक ने घर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने दलित बस्ती में ले जाकर शराब पिलाकर मारपीट दिया। जिससे वह सदमे में आकर फांसी लगा लिया। सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पीएम के लिये भेज दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है।
धरहरा गांव निवासी विजय बहादुर मिश्रा के चार पुत्र मनोज, राजीव, छोटू और संजीव उर्फ सोनू है। मनोज और छोटू की पूर्व में निधन होगया था। घर पर पिता के साथ राजीव और संजीव मिश्रा खेती और ट्रैक्टर चलाते थे। बीते 12 नवंबर को दिवाली के दिन धरहरा दलित बस्ती का एक मासूम की टै्रक्टर से दबकर मौत होगयी थी। इसी मामले में गांव के कुछ लोग संजीव उर्फ सोनू मिश्रा को सुलह समझौता के लिये ले गये थे।
परिजनों का आरोप है कि बेटे को शराब पिलाकर मारपीट दिया था। दलित बस्ती में पिटाई से क्षुब्ध युवक ने घर में पहुंचकर फूट फूटकर रो रहा था। आधी रात को युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर सुबह पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। इस बाबत कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है। दोषियों को बख्सा नही जायेगा
परिजनों का रोते रोते हुआ बुरा हालदो बेटों की पूर्व में हुई मौत से परिवार सदमे से बाहर नही निकला था। अचानक संजीव उर्फ सोनू के फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक सोनू मिश्रा की दो पुत्री राधा और रिती और एक पुत्र डुगडुग है। पत्नी रिंकू गर्भ से है। पति के मौत के बाद पत्नी सहित पिता विजय मिश्रा, माता और भाई राजीव का रोते रोते बुरा हाल था।
0 टिप्पणियाँ