चन्दौली,
सकलडीहा क्षेत्र के तेनुवट गांव के रामलखन यादव के पुत्र डा. हरलोकेश नारायण यादव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए फेलोशिप ऑफ इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इन्हें सम्मान मिलने से क्षेत्र सहित जिलेवासियों में खुशी की लहर है।
ग्रामीणों ने परिजनो से मिलकर बधाई दिया है। डॉ हरलोकेश नारायण यादव एम्स नई दिल्ली में फार्माकोलॉजी डिपार्टमेंट में एडिशनल प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं ।
इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज कनाडा के मैनिटोबा विश्वविद्यालय स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है । जिसके अध्यक्ष प्रो ग्रांट पियर्स हैं । यह संस्था प्रतिवर्ष हृदय रोग के रिसर्च में विशेष योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित करती है । डॉ हरलोकेश नारायण यादव का नाम विश्व भर के उन 250 वैज्ञानिकों की लिस्ट में शामिल है।
जिन्होंने अपना विशेष योगदान हृदय रोग के विभिन्न शोध के लिए दिया है। हाल ही में डॉ यादव का शोध पत्र जनरल ऑफ न्यूट्रीशनल बायोकेमिस्ट्री के 113वें अंक में प्रकाशित किया गया है। जिनमे विटामिन डी का पल्मोनरी अर्टिरियल हाइपरटेंशन के उपचार में महत्वपूर्ण योगदान बताया गया है ।
डॉ हरलोकेश नारायण यादव एम्स नई दिल्ली में फार्माकोलॉजी डिपार्टमेंट में एडिशनल प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं । उनकी इस उपलब्धि से उनके छोटे भाई वर्तमान ग्राम प्रधान राकेश कुमार यादव सहित सभी क्षेत्र वासियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है ।
0 टिप्पणियाँ