Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी ने वाजिदपुर माइनर के सिल्ट सफाई/स्क्रैपिंग कार्य का किया निरीक्षण

रिपोर्ट! विजय कुमार गुप्ता

चंदौली,
पीडीडीयू नगर l जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे द्वारा नरायनपुर मुख्य नहर के किमी 22.00 के बायें बैंक से निकलने वाली धानापुर राजवाहा तथा किमी 27.186 के बायें बैंक से निकलने वाली वाजिदपुर माइनर के सिल्ट सफाई/स्क्रैपिंग के कार्य का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सिल्ट के डिस्पोजल को आउटर स्लोप पर डिस्पोजल करने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के समय अधिशासी अभियन्ता,मूसा खांड बांध पखण्ड वाराणसी मनोज कुमार सिंह,सहायक अभियन्ता सुधीर कुमार ओझा,जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार सिंह तथा जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ