चंदौली,
पीडीडीयू नगर l रविवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को क्षेत्राधिकारी लाईन रघुराज द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना के साथ उपहार, स्मृति चिन्ह प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई l उक्त कार्यक्रम में अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों में निरीक्षक गोपनीय सुरेश चन्द,उ0नि0ना0पु0 अब्दुल रशीद खाँ,म0उ0नि0ना0पु0 श्रीमती गीता भारती,उ0नि0ना0पु0 अशोक कुमार पाण्डेय,उ0नि0ना0पु0,सुशील कुमार गिरि,मु0आ0ना0पु0 श्री भगवान दास वह कुक रामचन्द्र गुप्ता है।
0 टिप्पणियाँ