मृतक की बुआ द्वारा आत्महत्या के लिए बनाया गया था दबाव
चन्दौली,
सकलडीहा l थाना क्षेत्र के तेनुवट गांव निवासी नाजिम अली अंसारी पुत्र मोहम्मद अली उम्र 27 वर्ष ग्राम पसहटा थाना धानापुर निवासिनी अपनी बुआ के उकसाने पर 23-04-2023 की रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया था l जिसके जुर्म में अभियुक्ता को शनिवार की दोपहर 12:10 बजे अलीनगर तिराहा सकलडीहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी l
कोतवाल राजीव कुमार सिंह नें बताया कि परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-133/2023 धारा 306 भादवि बनाम काल्पनिक, निवासिनी ग्राम पसहटा थाना धानापुर जिला चन्दौली पंजीकृत कर अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी। जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर आवश्यक बैधानिक कार्यवाही की जा रही है l
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे
कोतवाल राजीव कुमार सिंह,का0 गौरव पटेल,का0 धर्मेन्द्र यादव,म0का0 अनीता कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहे l
0 टिप्पणियाँ