रिपोर्ट ! नवीन राय
चन्दौली,
कमालपुर l धीना थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में बुद्धवाऱ कि देर रात्रि द्वार पूजा पर डीजे कि धुन पर नाचते समय एक फौजी बाराती ने किया फायर l घराती भाई बहन व एक बाराती को लगी गोली आनन फान मे जिला अस्पताल मे तीनो को पुलिस नें अपनी गाड़ी से ले जाकर भर्ती कराया
मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिला के नंदगंज थाना अंतर्गत सोरांव गांव से बारात धीना थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव आई हुई थी,बीती रात मुरलीपुर में बारात लग रही थी,तभी द्वार पूजा पर डीजे बजाने के विवाद में बारात करने आए एक फौजी ओमप्रकाश पुत्र संजय निवासी सोरांव गाजीपुर ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दीया l
जिसमे एक बाराती गाजीपुर जिला के नंदगज थाना क्षेत्र के सोराव निवासी अमित कुमार 26 वर्ष तथा घराती मुरलीपुर निवासी रविकांत 27 वर्ष तथा रविकांत की बहन रिंकी 29 वर्ष को गोली लगी है l आनन फानन में तीनों घायल को जिला अस्पताल लाया गया,जहा पर प्राथमिक उपचार कर भाई-बहन रविकांत और रिंकी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया l
तथा बाराती अमित कुमार का जिला अस्पताल चन्दौली में इलाज चल रहा है घटना को लेकर धीना थाना ध्यक्ष रमेश यादव ने बताया की बारात में आए फौजी ओमप्रकाश द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया था l जिसमे तीन को गोली लगी है l बताया की घटना में फौजी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है,वही अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही
0 टिप्पणियाँ