Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्वास्थ्य विभाग टीम की छापेमारी से अस्पताल संचालकों में खलबली

रजिस्टे्रशन यूनानी पद्धति का संचालन एलोपैथिक दवाओं से जतायी आपत्ति

बगैर डाक्टर आपरेशन व उपचार कराने पर कार्रवाई की चेतावनी 

चंदौली,
सकलडीहा l मुख्य चिकित्साधिकारी डा. युगल किशोर राय की सख्त हिदायत के बाद भी हास्पीटल और क्लीनिक संचालकों द्वारा मनमानी ढ़ग से जांच व उपचार किया जा रहा है। गुरूवार को सीएमओ के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आरबी शरण और सीएचसी अधीक्षक डा.संजय यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आधा दर्जन हास्पीटल और क्लीनिक सेंटर का निरीक्षण किया।

फोटो: ताराजीवनपुर में जांच पड़ताल करते अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर बी शरण व डा. संजय यादव अधीक्षक सकलडीहा

 जांच के दौरान एक झोला छाप क्लीनिक को सील करा दिया गया। शेष अन्य को विभागीय चेतावनी देते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया। विभागीय जांच पड़ताल से हास्पीटल व क्लीनिक संचालकों में खलबली मच गया।

लम्बे समय से सकलडीहा, ताराजीवनपुर,चहनिया, नईबाजार, स्टेशन सहित विभिन्न क्षेत्र में बगैर पंजीकृत हास्पीटल और क्लीनिक का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। यहां तक की बगैर डाक्टर के आपरेशन और प्रसव तक कराया जा रहा है। जिसकी सूचना तक दर्ज नही कराया जाता है।सकलडीहा में बगैर पंजीकृत फिजियोथिरैपी सेंटरों पर अनटे्रंड युवकों द्वारा धड़ल्ले से संचालन किया जा रहा है।

ग्रामीणों की शिकायत पर सीएमओ के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आरबी शरण और सीएचसी अधीक्षक डा.संजय यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ताराजीवनपुर, चहनिया सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी किया। दो हास्पीटलो में क्षेत्रीय यूनानी पद्धति का पंजीकृत कराकर एलोपैथ की दवा और इंजेक्शन का प्रयोग किया जा रहा था।

 जिसे तत्काल प्रभाव से दवाओं को हटाये जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही एक हास्पीटल पर प्रसव की मरीज को आपरेशन करके भर्ती कराया गया था। जिस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की चेतवानी दिया गया। एक बगैर पंजीकृत क्लीनिक को बंद करा दिया गया।

एडीशनल सीएमओ डा. आरबी शरण ने बताया कि बगैर पंजीकृत हास्पीटल और ओटी का संचालन करने वाले संचालकों को खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जोयगा। बगैर डिग्रीधारक क्लीनिक पर पाये जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। जल्द ही अन्य संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा।

 इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव, डा. रितेश सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ