रिपोर्ट l संजय कुमार दिनकर
चंदौली l प्रदेश के 278 सहायक आचार्य, 2142 स्टाफ नर्स, 48 आयुष चिकित्सा शिक्षक को नियुक्ति पत्र का वितरण एवं 674 एम्बुलेंस एवं 81 एडवान्स लाइफ सपोर्ट (ए.एल.एस.)को फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ में किया गया। जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार चंदौली में मुख्य अतिथि विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे, मुख्य चिकित्साधिकारी,एवं अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में देखा गया।
बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय(सम्बद्ध पं० कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय चन्दौली) चिकित्सा शिक्षकों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्य नाथ ने कहा कि आज पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण किया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर किया गया है।
आयुष्मान भारत योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत लोगो का रू0 पांच लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है।चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किया जा रहा है। चिकित्सक का धर्म है सबका समान भाव से इलाज करे, किसी के साथ भेदभाव न करे।आयुष विभाग में डाक्टरो की तैनाती की गयी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रोफेसर,सहायक प्रोफेसर सभी ओपीडी में बैठे और लोगो का इलाज करे। 04 वर्ष के प्रयास में इंसेफ्लाटिस को पूर्ण रूप से नियंत्रित किया गया है।सभी नवनियुक्त डाक्टर,स्टाफ नर्स एवं आयुष चिकित्सा शिक्षको को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक सैयदराजा सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री लोगो को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बहुत ही गम्भीर है।
मुख्यमंत्री जमीनी स्तर से जुड़े होने के कारण लोगो की समस्याओ को बेहतर तरीके से जानते है।जिसके लिए उनके द्वारा निरन्तर स्वास्थ्य सेवाओ को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका परिणाम भी दिख रहा है।लोगो को आयुष्मान योजना से जोड़कर 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। सभी नवनियुक्त डाक्टर, स्टाफ नर्स एवं आयुष चिकित्सा शिक्षको को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग पूरी तन्मयता के साथ लोगो का इलाज करे।
जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरी पारदर्शी ढंग से नवनियुक्त डाक्टर,स्टाफ नर्स एवं आयुष चिकित्सा शिक्षको को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है।आप लोग कड़ी मेहनत करके यहां तक पहुॅचे है।सभी लोग अपने पदीय दायित्वो का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक करेगे जिससे इसका लाभ सभी लोगो को मिल सके।
जिलाधिकारी ने सभी नवनियुक्त डाक्टर,स्टाफ नर्स एवं आयुष चिकित्सा शिक्षको को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में जनपद के 01 नव नियुक्त चिकित्सक को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।साथ ही जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वाई के राय द्वारा नवनियुक्त 19 लोगो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त नवनियुक्त डाक्टर,स्टाफ नर्स एवं आयुष चिकित्सा शिक्षक एवं अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ