एमडी ने विद्युत उपकेंद्र का किया निरीक्षण,एकमुश्त समाधान योजना के प्रगति का लिया जानकारी
अधिकारी और कर्मचारी उपभोक्ताओं के फोन करे रिसिव और समस्या का करायें निस्तारण
सकलडीहा, पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने शनिवार को सकलडीहा उपकेन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एकमुश्त समाधान योजना के बारे में प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। सरकार की योजना के तहत हर प्रकार के बिजली उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपभोक्ताओं केा संतुष्ट करने के साथ उचित व्यवहार करने को बताया। लापरवाही करने वालो की जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जाएगी।
एमडी शंभू कुमार ने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक मुश्त समाधान योजना चला रही है। जिसके तहत सभी तरह के बिजली उपभोक्ताओं को 15 दिसम्बर तक अधिक से अधिक छूट का लाभ दिया जायेगा। इसमें किसान,घरेलू,वाणिज्यिक और औद्योगिक कनेक्शन पर 15 दिसम्बर तक विशेष छूट है। 15 दिसम्बर के बाद छूट की राशि कम हो जाएगी।
इसलिए उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र के काउंटर या सहज जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। इसके साथ ही विद्युत अधिकारी गांवो में भी कैम्प लगाकर योजना का लाभ दे रहे है।उन्होंने लोगो का आह्वाहन करते हुए अधिक से अधिक योजना का लाभ उठाने की अपील किया।
इसके साथ ही बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ता और जनप्रतिनिधियों को रिसीव कर समस्या का त्वरित निस्तारण कराये। अनावश्यक रूप से किसी भी उपभोक्ता को परेशान नही किया जाय। इसके साथ ही बिजली विभाग के थाना और विजलेंस के अधिकारियों से पूछताथ किया। ग्रामीण और तहसील मुख्यालय पर रोस्टर के अनुसार समय से बिजली उपलब्ध कराने व अनावश्यक विद्युत कटौती पर रोक लगाने को बताया।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता राजन कुमार,सहायक अभियंता संजय कुमार,जेई मनीष कुमार,निरंजन पटेल,पंकज सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ