Hot Posts

6/recent/ticker-posts

न्यायालय के आदेश पर दो वारंटी को पुलिस नें किया गिरफ्तार

रिपोर्ट l संजय कुमार दिनकर

चंदौली,
सकलडीहा l थाना स्थानीय क्षेत्र के हरिहरपुर गांव से ओमप्रकाश राम पुत्र दुक्खू राम व शनिचरा देवी पत्नि ओमप्रकाश को मा0 न्यायालय द्वारा जारी NBW के निर्देशानुसार सोमवार को उनके घर से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही l

 सकलडीहा कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि एसपी चंदौली के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने हेतु और वारंटियों की लगातार धड़ पकड़ जारी है l जिसके क्रम में मु0 798/2010 अ0सं0 56/2010 सरकार बनाम सुबाष राम धारा 323,504 भादवि मे लिप्त वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है l

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 गोपाल तिवारी, हे0का0संजीत कुमार सिंह व हे0का0 रीमा यादव शामिल रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ