Hot Posts

6/recent/ticker-posts

युवा वर्ग को मतदाता बनने के लिए किया गया प्रेरित



9 दिसंबर 2023 है आखिरी तारीख़

चन्दौली,चहनियां। जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत शुक्रवार को प्राथमिक विद्द्यालय ड्योढ़ा से लोगों को मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए स्वीप सहयोगी फ़ैयाज़ अहमद के नेतृत्व मे जागरूकता रैली निकली गई l रैली मे छात्र / छात्रावों द्वारा स्लोगन बोला जा रहा था संकल्प हमारा टूटे ना, कोई मतदाता छूटे ना, उम्र 18 ख़ुशी आपार, नाम जुड़ेगा पहली बार, वोटर लिस्ट मे नाम लिखावो, वोटर कार्ड जरुरत बनवावो आदि नारे गावं भ्रमण के दौरान लगाया जा रहा था l

फ़ैयाज़ अहमद ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में मतदाता सूची में नाम दर्ज होना गर्व की बात है। मतदाता सूची में नाम होने पर ही हम मतदान करने का अधिकार प्राप्त होता है। आगामी 09 दिसंबर तक समस्त नागरिकों को नाम दर्ज कराने की , संशोधन कराने और कटवाने की आखिरी तारीख़ है

फोटो -प्राथमिक विद्द्यालय ड्योढ़ा पर स्वीप सहयोगी फ़ैयाज़ अहमद के नेतृत्व मे निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

lभारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहां सबके मत का महत्व एक समान है। पांच साल पर हमें एक बार मतदान करने का अवसर मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि हमें मतदान करते समय जाति, धर्म, सम्प्रदाय और भ्रष्टाचार मुक्त रहना चाहिए।

    तथा जिनकी उम्र 01 जनवरी, 2024 को 18 साल या उससे अधिक हो रही हो, वे अपने बूथ पर जाकर 09 दिसंबर तक मतदाता सूची में अपना नाम जरूर दर्ज कराएं। उन्होंने आगे बताया कि मतदाता सूची में नाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर या बारकोड से भी जोड़ा जा सकता है।

    इस अवसर पर आशुतोष सिंह, सरोज यादव, कामिनी तिवारी, प्रीतम मिश्रा, राजकुमारी सिंह, गीता देवी, उर्मिला देवी आदि लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ