Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता:अवैध अंग्रेजी शराब सहित चोरी की वाहन बरामद, छ गिरफ्तार

चंदौली l प्रभारी निरीक्षक चन्दौली व स्वाट सर्विलांस टीम द्वारा मुखवीर की सूचना पर नवही पुलिया के पास से बैरियर लगाकर एक बोलेरो व स्विफ्ट डिजायर कार रोकी गयी l दोनों गाड़ियों से कुल 253 बोतल अवैध शराब पकड़ी गयी l पांच अभियुक्त धरौली चौकी के रास्ते बिहार मे बेचने के लिए ले जा रहे थे l

पुलिस द्वारा अभियुक्तगण से पूछताछ पर बताया कि हम लोग सासाराम(बिहार)से चोरी की गई बोलेरो से शराब हरियाणा से लाते है एंव उक्त शराब बिहार मे शराब बन्दी होने के कारण शराब ऊंचे दामो पर बेचते है। पकड़े गए अभियुक्तों में राजकुमार पुत्र रामकिशोर निवासी रावंशी नगर थाना शास्त्रीनगर जनपद पटना बिहार,मधुरेश पुत्र विन्दकरेश शर्मा निवासी पिपरी चकिया थाना मेहंदिया जनपद अरवल बिहार,आदित्यराज पुत्र कामताराज निवासी बेगमपुर थाना पटना सीटी जनपद पटना बिहार,रवि कुमार पुत्र चन्द्रेश्वर निवासी शिवपुरी थाना एस-केपुरी जनपद पटना विहार व मूल पता कुनकुन थाना पुनपुन जनपद पटना बिहार व प्रमोद कुमार पुत्र स्व0 लाला प्रसाद निवासी महेश नगर थाना पाटलिपुत्र जनपद पटना बिहार बताया । जिनपर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई l

गिरफ्तारी/बरामदगी टीम में थाना चंदौली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह,नि0 अरविन्द कुमार यादव,उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा,उ0नि0 सूरज सिंह,का0 मोहित शर्मा वह सर्विलांस/स्वाट टीम में प्र0नि0 हरिनारायण पटेल,हे0का0 राणा प्रताप सिंह,हे0का0 आनन्द कुमार सिंह,हे0का0 प्रेमप्रकाश यादव,हे0का0 प्रीतम कुमार अन्य उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी तरफ बबुरी/साइबर/सर्विलांस/स्वाट टीम द्वारा एक अभियुक्त मनजीत सिंह दिल्ली निवासी को गिरफ्तार किया गया।जिसके पास से पुलिस ने 481 पेटी अवैध शराब,एक कंटेनर वाहन बरामद किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ