एससी एसटी बेसिक टीचर बेलफेयर एसोसिएशन संघ की जिला स्तरीय सम्मेलन
शिक्षक संघ के जिलास्तरीय सम्मेलन में शिक्षा को लेकर किया गया जागरूक
चंदौली,
सकलडीहा l कस्बा स्थित एक लॉन में रविवार को एससी एसटी बेसिक टीचर बेलफेयर एसोसिएशन संघ की ओर से जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दिनेश विद्रोही और प्रदेश महामंत्री इन्द्रेश रॉव ने बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पितकर कार्यक्रम की शुरूआत किया। इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र व मालाफूल से सम्मानित किया।
फोटो: सकलडीहा कस्बा स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत करते संघ के पदाधिकारी
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश विद्रोही और प्रदेश महामंत्री इन्द्रेश रॉव ने कहा कि शिक्षा ही सर्व समाज के विकास की कुंजी है।शिक्षा के बगैर किसी भी समाज का उत्थान संभव नही है। शिक्षक का गुण है कि वह वगैर भेदभाव के समाज और राष्ट्रहित के लिये शिक्षा के माध्यम से सबका उत्थान करे।
इसके पूर्व जिला संरक्षक ओपी भारती, फाफा साहब भारती, जिला संरक्षक लल्लन कुमार,जिलाध्यक्ष रामदिलास , नंदकुमार शर्मा, अर्जुन आर्या, सुनीता सोनकर आदि ने शिक्षक की भूमिका और योगदान पर चर्चा किया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संगठन मंत्री निठोहर सत्यार्थी, अरूण रत्नाकर,गिरजेश दादा, रमेश राम,प्रेमशंकर त्यागी,अरविंद कौशल,सुरेश सोनकर,हंस लाल, छोटेलाल, रामदिलास, रामअवध राम,सरोज प्रभा, रविन्द्र,ज्ञानचंद कांत, विनय, अजय सुमन, सुरेश अकेला, कृष्ण मोहन,ज्ञानी ओमप्रकाश,दिलीप, सतेन्द्र,रंजीत आदि शिक्षक मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ