चन्दौली,
सकलडीहा l एक ओर जहां सरकार की ओर से अमृत सरोवर को विकसीत रूप करने का लगातार कवायद किया जा रहा है। वहीं सकलडीहा का प्राचीन शिव सरोवर गंदगी के अंबार से पटा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की कोरमपूर्ति के कारण सरोवर की साफ सफाई नही होने से मंदिर पर आने वाली महिलाओं को काफी समस्या होती है। समस्या का शीध्र समाधान करने की मांग किया है।
सकलडीहा कस्बा का सैकड़ों वर्ष प्राचीन शिव सरोवर है। जहां पर महिलाये जीतिया , डाला छठ सहित अन्य धार्मिक त्योहारों पर पूजा पाठ करती है। यही नही मूर्ति का विसर्जन भी इसी सरोवर में किया जाता है। बीते दिनों दूषित सरोवर में मूर्ति विसर्जन को लेकर काफी हो हल्ला होने के बाद साफ सफाई शुरू कराया गया था।
मूर्ति विसर्जन और डाला छठ पूजा के समाप्ति के बाद पुन: सरोवर गंदगी के अंबार से पटा हुआ है। ग्रामीणों के द्वारा बार बार शिकायत के बाद भी समस्या को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है।
कस्बा के संत चौरसिया, पवन कुमार, अभय वर्मा, बबलू रस्तोगी, राजीव पांडेय ने जिला प्रशासन से सरोवर की साफ सफाई कराने की मांग किया है। उधर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि शीध्र ही अभियान चलाकर सरोवर की साफ सफाई कराया जायेगा।
0 टिप्पणियाँ