Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लूट की घटना को कारित करने वाले दो गिरफ्तार

चन्दौली,सैयदराजा l थाना क्षेत्र के दुधारी पुलिया ढलान फेसुड़ा तिराहा से मुखबिर खास की सूचना पर बुधवार को स्कार्पियों वाहन से लूट की घटना को कारित करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट किये गये माल की बरामदगी करते हुए उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी l

पुलिस द्वारा पूछताछ में संयुक्त रूप से दोनो ने बताया कि मंगलवार की रात्रि मे फेसुडा से कस्बा आने वाली सडक पर हमदोनो लोगो के अलावा छोटू सिंह उर्फ समरेन्द्र पुत्र अमित सिंह व राहुल पुत्र रामसहारे व शेरू पुत्र काशी यादव तथा पुल्लू पुत्र भोला समस्त निवासी फेसुडा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली ने छोटू सिंह की स्कार्पियो गाडी से दो अज्ञात मो0साइकिल स्वारो से लुट की घटना की थी l उसमे से हम सभी लोगो को 5.5 हजार रूपया हिस्सा मिला उसी मे से बचे पैसे है।तथा उसी घटना से मय दोनो मोबाइल भी है, जिसे हमदोनो को बेचने के लिए मिली थी।

लुटी गयी चेन व अंगुठी के बारे मे बताया की हमारे गैंग के अगुंठी छोटू सिंह व राहुल सिंह के पास है,जो बाद मे बेच कर पैसा देने की बात कहे है।घटना के बाद हमलोग गांव छोडकर हट बढ गये थे।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पनारु उर्फ आकाश पुत्र स्व0 राजेन्द्र यादव व सुशील यादव पुत्र पंचम यादव निवासीगण ग्राम फेसुडा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली उ0प्र0 बताए जाते हैं।जिन पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सत्य नारायण मिश्र,उ.नि.जमीलुद्दीन खाँ ,उ0नि0 संजय कुमार सिंह ,का.अजय पटेल व का0 देवेन्द्र मौर्या थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ