रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चन्दौली,
सकलडीहा l निपुण भारत के तहत दिल्ली की लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन की दो सदस्यी टीम ने गुरूवार को सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय प्रथम का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक हिमांशु पांडेय से निपुण भारत के बारे मे विस्तार से जानकारी लिया। इस मौके पर कक्ष कक्षआों का अवलोकन करते हुए निपुण में घोषित किये जाने की चर्चा किया।
लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन के दिल्ली कार्यालय से प्रशांत कक्कड़ व विमलेश कुमार दो सदस्यी टीम सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक से मिलकर निपुण के तहत अवलोकन व फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षक और शिक्षकाओं से विस्तार से क्रमश: जानकारी हासिल किया।
टीम के सदस्यों ने बच्चों की शैक्षणिक स्थिति पर प्रसंता जाहिर करते हुए प्राथमिक विद्यालय सकलडीहा प्रथम को जल्द ही निपुण के रूप में घोषित करने की बात कही। टीम ने एआरपी प्रभात कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय के योगदान का सराहना किया।
इस मौके पर बीईओ अवधेश कुमार राय, नीरज कुमार पांडेय,एहसान आलम,प्रधानाध्यापक हिमांशु पांडेय,नेहा मिश्रा, प्रतिभा गुप्ता,आशुतोष गिरि,शालिनी, अभिषेक पांडेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ