Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लग्जरी गाड़ी से आठ लाख रूपये की अवैध शराब बरामद,एक गिरफ्तार

चंदौली,
सकलडीहा l कोतवाली पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना पर भोजापुर नहर के पास से फार्चुनर गाड़ी से हरियाणा से बिहार पटना ले जा रहे पंकज महतो पुत्र स्व0 उमेश महतो निवासी ग्राम हजपुरवा थाना रूनी सैदपुर जिला सीतामढ़ी बिहार को भोजापुर नहर के पास से अपरान्ह 2:00बजे 32 पेटी विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब कीमत आठ लाख रूपये के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी l

सकलडीहा कोतवाल राजीव सिंह नें बताया कि एसपी डॉ अनिल कुमार के निर्देशन मे मादक पदार्थो/अबैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार धड़ पकड़ अभियान जारी है जिसके क्रम मे निरीक्षक हरिनारायण पटेल मय स्वाट/सर्विलांस टीम के द्वारा NH2 हाइवे से उक्त का पीछा किया गया तो वह रूट चेंज कर सकलडीहा के तरफ भागने लगा की प्राप्त सूचना पर भोजापुर नहर के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया l

जिसे पुलिस हिरासत मे लेते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0संख्या-194/2023 धारा 419/420/467/468/471/भादवि व 60/63 उ0प्र0आबकारी एक्ट के तहत पंजीकृत कर बैधानिक कार्यवाही प्रचलित है l

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम मे कोतवाल राजीव सिंह, का0विनय कुमार, का0धर्मेंद्र यादव, का0संदीप तिवारी, स्वाट/सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से शामिल रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ