रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चंदौली,
सकलडीहा l किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को एसडीएम सकलडीहा से मिलकर ज्ञापन सौपा l वहीं एसडीएम अनुपम मिश्रा नें सभी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया l
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के वाराणसी के युवा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता मे गुरेहूँ के जर्जर पुलिया की नया निर्माण करने,डेढ़ावल धानापुर मेन रोड से आवाजापुर मीडिल स्कूल के पास अंधा मोड़ सरकारी जमीन से हटाने,उकनी मुडेहरा माइनर धरहरा मेन रोड से बिरभान सिंह के मशीन तक बनानें,जमुरना ड्रेन,डेढावल ड्रेन, अमावल ड्रेन,धूस नोनार ड्रेन,प्रभूपुर और बीरना ड्रेनों की खुदाई कराने,सलेमपुर छित्तमपुर मार्ग मे डेढ़वल ड्रेन मे सफरी पुलिया लगाने,सकलडीहा रजवाहा डैना के निचे नया साइड मार्ग मनियारपुर तक नया मिट्टी का कार्य कराने, चहनिया ब्लॉक के बेलवानी गांव मे किसानों (सुदामा यादव से लेकर जंगबहादुर यादव )के घर के ऊपर से ग्यारह हजार बोलटेज तार को हटाने,ग्राम कूरा मे मिश्री यादव के मशीन पर लगा ट्रांसफार्मर मेन चकरोड पर है उसे हटाने की मांग किया l
इस अवसर पर मिथिलेश कुमार सिंह,पिन्टू पाल, दिलावर यादव,सहित अन्य उपस्थित रहे l
0 टिप्पणियाँ