Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पाक्सो एक्ट व SC/ST एक्ट में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

चंदौली,
पीडीडीयू नगर l कोतवाली के जलीलपुर चौकी क्षेत्र के सेमरा पेट्रोल पम्प के पास से सोमवार को पूर्वांह 10:30 बजे पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट व SC/ST मे वांछित चल रहे अभियुक्त चौथी गुप्ता पुत्र स्व0 गोपाल गुप्ता उम्र 31 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया l अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था l

 प्रभारी निरीक्षक पीडीडीयू नगर(मुगलसराय) विजय बहादुर सिंह नें बताया कि उक्त अभियुक्त के बिरुद्ध थाना स्थानीय पर पूर्व मे मु0अ0स0-408/2023 धारा-354(क) भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(2)(VA) SC/ST ACT दर्ज था जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दविश दी जा रही थी l जो काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था l मुखबिर कि खास सूचना पर उक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया l

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह,उ0नि0 दिलीप श्रीवास्तव, हे0का0 ज्योति प्रकाश यादव,हे0का0 विनोद सिंह थाना पीडीडीयू नगर जनपद चन्दौली शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ