चंदौली,धीना। बरहनी ब्लॉक परिसर में मंगलवार को जरूरतमंद व असहायों को निःशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने 1300 गरीब असहाय व जरूरतमंदों को कम्बल दिया।मौके पर कम्बल पाकर गरीबों व जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।सभी ने एक स्वर में हाथ उठाकर विधायक आर्शीवाद दिया।
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जीवन में जरूरतमंदों व असहायों की मदद कर मन को काफी सकून मिलता है।इस ठंड भरी मौसम में गरीबों, असहायों व जरूरतमंदों को कम्बल देकर उनकी समस्या को कम किया जा सकता है।मानव कल्याण से बड़ा कोई धर्म नहीं है। जरूरत मंदों की मदद् करना ही मानवता की परिभाषा है।
ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों से वंचित समाज के हर तपके की मदत करना समाज के सभी सामर्थ्यवान लोगों का कर्तव्य है। हर साल की भांति ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कम्बल वितरण करता हुं।गरीबों की सेवा से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं होता जब हमारे हाथ किसी की मदत के लिए उठता है तो उसका सुखद अनुभव होता है।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह, बीडीओ राजेश नायक, संतोष सिंह, संतोष बिंद,भगवती तिवारी,धन्वंतरि पाण्डेय, श्यामसुंदर बिंद,नवनीत उपाध्याय, आशीष सिंह, आलोक चौहान, राजकुमार चौधरी, सोनू सिंह आदि रहे। संचालन दिव्य प्रकाश नागवंशी ने किया।
0 टिप्पणियाँ