Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शहादत दिवस को शोक नहीं उत्सव दिवस के रूप में मनायें-मंत्री

शहीद चन्दन राय के छठवें शहादत दिवस पर केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय नें किया प्रतिमा अनावरण

चंदौली,
मारूफपुर l जम्मू कश्मीर के पूंछ मेंढर सेक्टर में आर आर 37 बटालियन में बतौर सिगनल मैन चन्दन राय 20जनवरी 2018 को शहीद हो गये l जिनके यादगार में शनिवार को उनके पैतृक गांव मारूफपुर में छठवें शहादत पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया गया l वहीं कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों को शहीद के पिता सत्य प्रकाश राय एवं आयोजक अम्बरीश सिंह भोला व अन्य अतिथियों नें अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । गायक मनोहर सिंह ने देश भक्ति की गीतों पर लोग झूमने को मजबूर कर दिया । ताना बाना की टीम द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी समा बांधे रखा l

फोटो :मारूफपुर में शहीद चन्दन राय की प्रतिमा का अनावरण करते केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय व विधायक सुशील सिंह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि चन्दन राय कि शहादत देश के मान सम्मान के लिए गौरव का विषय है l उनके शहादत दिवस को शोक नहीं उत्सव दिवस के रूप में मनाया जायेगा l विशिष्ठ अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि देश के नाम पर बीरगति को प्राप्त होने वाले ऐसे हर शहीद परिवार का सम्मान करना चाहिए । क्योंकि ये अपने लिए नही बल्कि देश के लिए जीते मरते है l

इस दौरान धनंजय सिंह,अखिलेश अग्रहरी,प्रभु नारायण सिंह,अतुल सिंह रघुवंशी,डॉ0 के.एन. पाण्डेय,राजेन्द्र पाण्डेय,राजेन्द्र सिंह,डॉ0 सरिता मौर्य,आनन्द तिवारी,रामदयाल यादव,मोहित राय ,विजय जायसवाल,रवि प्रकाश गुप्ता,आशुतोष सिंह सहित अन्य व ग्रामीण उपस्थित रहे । अध्यक्षता डॉ सरिता मौर्या व संचालन रामदरश यादव व धन्यवाद ज्ञापन वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ